Jayshree Verma
5 months 15 hours ago
“माननीय प्रधानमंत्री जी,
भारत की नदियों की हालत लगातार बिगड़ रही है। औद्योगिक अपशिष्ट, सीवेज और प्लास्टिक कचरे के कारण जल गुणवत्ता खराब हो रही है। गंगा जैसी प्रमुख राष्ट्रीय नदियाँ भी प्रदूषण से जूझ रही हैं। साथ ही, climate change के कारण बार-बार बाढ़ और सूखे की घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे नदियों का प्राकृतिक संतुलन और भी बिगड़ रहा है।
हम चाहे अपनी economy को कितना भी मज़बूत बना लें, चाहे GST कितना भी बढ़ा दें, लेकिन जब तक भारत का climate और पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा, तब तक हम विकसित भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते।
हम चाहते हैं कि सरकार सीवेज ट्रीटमेंट को मज़बूत करे, औद्योगिक अपशिष्ट पर सख़्त नियंत्रण लगाए, जन-जागरूकता अभियान चलाए और climate action को प्राथमिकता दे। नदियाँ हमारी जीवनरेखा हैं, इन्हें बचाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
कृपया इस मुद्दे को प्राथमिकता दें
“जल और जलवायु सुरक्षित, तभी भारत विकसित।”
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam