Apoorv kumar Nautiyal
8 months 2 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
मन की बात के माध्यम से मैं एक गंभीर विषय उठाना चाहता हूँ। देश में विकलांग जनों के अधिकारों और उनके नाम पर मिलने वाली सुविधाओं के गलत इस्तेमाल और फर्जीवाड़े के मामले बढ़ रहे हैं। इससे वास्तविक जरूरतमंद विकलांग नागरिक सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि ऐसे मामलों में सीबीआई स्तर की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय हो और व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam