Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

साइन बोर्डों एफसीआई डिपो पर रखा जा करने के लिए एक डिजाइन टेम्पलेट

आरंभ करने की तिथि :
Jan 17, 2015
अंतिम तिथि :
Feb 21, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारतीय खाद्य निगम की स्थापना खाद्य निगम अधिनियम 1964 के अंतर्गत की गई ...

भारतीय खाद्य निगम की स्थापना खाद्य निगम अधिनियम 1964 के अंतर्गत की गई थी जिससे खाद्य नीति के निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके:

• किसानों के हितों की रक्षा के लिए मूल्य संवर्धन कार्य
• सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए पूरे देश में खाद्यान्नों का वितरण
• राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्यान्नों के ऑपरेशनल और बफर स्टॉक का संतोषजनक स्तर बनाएं रखना

भारतीय खाद्य निगम की गतिविधियों के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त करें- www.fciweb.nic.in

खाद्यान्नों के भण्डारण के लिए भारतीय खाद्य निगम के पास पूरे देश में लगभग 2000 डिपो हैं।

भारतीय खाद्य निगम के सभी डिपो पर लगाये जाने वाले विज्ञापन-पट (साइन बोर्ड) हेतु टेम्पलेट बनाने के लिए मेरी सरकार प्लेटफार्म पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। टेम्पलेट को निम्नलिखित मानकों के अनुसार बनाया जाना चाहिए:-

1) टेम्पलेट को इस प्रकार बनाया जाना चाहिए जिसका प्रयोग एफसीआई द्वारा डिपो के आकार के अनुसार किया जा सके और जिसे डिपो की दीवारों या उसकी छत पर चित्रित किया जा सके।

2) लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए।

3) टेम्पलेट में भारतीय खाद्य निगम का प्रतीक चिन्ह होना अनिवार्य है (जोकि भारतीय खाद्य निगम की वेबसाइट - www.fciweb.nic.in पर उपलब्ध है) तथा अंग्रेजी में 'Food Corporation of India' तथा हिंदी में 'भारतीय खाद्य निगम' शब्द अलग-अलग लिखे होने चाहिए। टेम्पलेट को इस प्रकार बनाया जाना चाहिए जिसमें क्षेत्रीय भाषा में भी 'Food Corporation of India' तथा 'भारतीय खाद्य निगम' लिखना संभव हो और डिपो जहाँ लगाया जाना है उसके अनुसार टेम्पलेट में प्रयोग की गई भाषा में बदलाव किया जा सके।

4) टेम्पलेट में डिपो की भण्डारण क्षमता तथा वह जिस क्षेत्र में स्थित है उस जिले का नाम और पता का उल्लेख करने के लिए स्थान भी होना चाहिए।

5) इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय खाद्य निगम के सभी डिपो के विज्ञापन –पट (साइन बोर्ड) के लिए टेम्पलेट बनाना है ताकि, वह भारतीय खाद्य निगम के डिपो की पहचान बन सके।

6) टेम्पलेट को आकर्षक बनाने के लिए टेम्पलेट में डिजाइन और रंगों का रचनात्मक ढंग से प्रयोग किया जाना चाहिए।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 19 फ़रवरी, 2015 है।

विजेता प्रविष्टि को रु. 10,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

तकनीकी प्राचल और मूल्‍यांकन मापदंड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
341
कुल
219
स्वीकृत
122
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
219 सबमिशन दिखा रहा है
Vishnu Goel
Vishnu Goel 11 साल 7 महीने पहले
Here is my entry for the contest. I have used Chennai Depot's address and capacity as an example and have the .psd (photoshop file) which is editable and saved with me. But, here I am attaching the .jpeg file for easy and fast viewing. File Information: Resolution : 3000:2000 (as told to be 3:2) Size : 971 kb
bb99942fb36f12853bf5be1610169761