Kamlesh Manchanda
4 years 1 week ago
हमारा देश विविधता में एकता की राह पर चलने वाला है। सभी धर्मों, जातियों का इसमें स्वागत है। अलग अलग स्थानों के अनुसार त्योहार मनाए जाते हैं। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए सभी एक दूसरे के साथ मिल कर त्योहार मनाते हैं और एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं।
मेरा यह सुझाव है कि 'धर्म' एक विषय के तौर पर शिक्षा में शामिल किया जाए ताकि हमारे आने वाली पीढ़ियों को भी देश के सभी धर्मों का पूरा ज्ञान हो। नहीं तो यह ज्ञान वर्तमान पीढ़ी के बाद लुप्त हो जाएगा।
हमारे देश की इसी खूबी को पूरा संसार मानता है, और कई भारतीय विचारों को आज विदेशों ने भी मान्यता दी है।
हमें अपने भारत देश पर गर्व है और माननीय मोदी जी जैसे नेताओं की विचारधाराओं के कारण ही आज हमारा देश विश्व गुरु कहलाता है।
जय हिन्द जय भारत
Like
(15)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam
